भगवान श्री राम मूर्ति दर्शन : समय के पार श्री राम की वापसी

भगवान श्री राम की मूर्ति काले रंग के कृष्ण शिला पत्थर से तराशी गई है|

भगवान श्री राम की मूर्ति भगवान राम के बाल रूप को दर्शाती है|

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद ही इस मूर्ति को चुना गया था।

काले रंग के कृष्ण शिला पत्थर से तराशी गई यह मूर्ति राम को दाहिने हाथ में धनुष और बाएं हाथ में तीर लिए खड़े हुए दर्शाती है।

भगवान श्री राम के इस मूर्ति के मूर्तिकार श्रीमान अरूण योगीराज जी है|

मूर्ति की उंचाई ४.२४ फ़ीट और चौड़ाई ३ फ़ीट है|

मूर्ति का वजन करीब २०० किलो है|

मूर्ति के ऊपरी तरफ स्वस्तिक,ॐ,चक्र,गदा और सूर्य भगवान की प्रतिमा बनी हुयी है|

मूर्ति के दाई और भगवान विष्णु के १० में से पांच अवतार बने है (१. मत्स्य, २. कूर्म, ३. वराह, ४. नृसिंह, ५. वामन)|

मूर्ति के बाई और भगवान विष्णु के १० में से अगले पांच अवतार बने है (६. परशुराम, ७. राम ८. कृष्ण ९. बुद्ध १०. कल्कि)|

मूर्ति के निचले तरफ हनुमान, गरुड़ और कमल का पुष्प बना हुआ है|

अयोध्या में विराजमान होने वाली राम लला की मूर्ति करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है। यह मूर्ति अपने आप में कई अनोखे तथ्य समेटे हुए है।